सुबह से ही मंदिरों पर लगी रही महिलाओं की भीड़  
सुबह से ही मंदिरों पर लगी रही महिलाओं की भीड़

 



ग्वालियर।  शीतला सप्तमी की पूजा इस बार महिलाओं ने इस बार सोमवार को की। शीतला सप्तमी रविवार को पड़ने के कारण इसका पूजन अष्टमी को किया गया। इसके चलते महिलाएं अल सुबह ही स्नान-ध्यान से निवृत होकर मां शीतलों के मंदिरों में पहुंच गई थीं। शहर के सभी प्रमुख शीतला माता के मंदिरों पर महिलाओं की लंबी कतारें भी देखी गईं। महिलाओं ने मां शीतला की पूजा-अर्चना कर उनसे निरोगी होने के साथ-साथ परिवार के लिए सुख-समृद्धि मांगीजिन परिवारों में मां शीतला का पूजन किया गया वहां चूल्हे पर कोई चीज नहीं बनाई गई। यहां तक कि चाय की जगह भी लोगों ने लस्सी से काम चलाया। माता शीतला को शीतल ठंडे व्यंजन और जल पसंद है। सोमवार को बासोड़ा के चलते महिलाओं ने एक दिन पहले रविवार को ही पुआ-पकौड़ी, पूरी, सब्जी, राबड़ी, बेसन की चक्की आदि पकवान बनाकर रख लिए थे। इन सभी पकवानों का मां शीतला को भोग लगाया गया। महिलाओं ने शीतला माता पर जल भी अर्पित किया। पूजा-अर्चना के बाद सभी परिजनों ने साथ बैठकर इन्हीं ठंडे पकवानों का भोजन किया



Popular posts
विजय कौशल जी महाराज ने वर्णन किया, धाम क्या होता है ,जहाँ भगवान हमेशा वास करते है जैसे मनुष्य किसी भी कार्य से कही भी चला जाए लेकिन लौटकर अपने घर वापस ही आता है ,उसे कहते हैं धाम।
Image
सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषक अहार के रुप में बच्चों को अंडा देने का प्रस्ताव फिलहाल ठंडे बस्ते में
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक
यस बैंक के शेयरों में आया जबरदस्त उछाल, वहीं मदद को आगे आए एसबीआई और आईसीआईसीआई समेत सभी बैंको के शेयर गिरे
Image
मुरैना-श्योपुर रेल्वे लाईन हेतु भू-अर्जन की कार्यवाही की समीक्षा बैठक 28 फरवरी को